जानें भारत के राज्य-राजधानी तथा वर्त्तमान मुख्यमंत्रियों के बारे में | Know about State-Capital and current Chief Ministers of states of India {Hindi Article}

भारत एक विशाल भौगोलिक, सांस्कृतिक, जातीय तथा भाषाई विविधता वाला देश है। आजादी के बाद से अबतक इन्हीं विविधताओं को ध्यान में रखते हुए हाल के वर्षों में, कई राज्यों का विघटन, स्थापन और विलय हुए हैं। परिणामस्वरूप, यह विषय विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के वर्तमान मामलों के संबंध में महत्वपूर्ण है। इन परीक्षाओं के लिए अध्ययन करने वाले उम्मीदवारों को राज्य, राजधानी और इस विषय से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से अप-टू-डेट रहना चाहिए।

इसी कड़ी में आज की इस पोस्ट में आपके लिए भारत के वर्तमान राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों और वर्तमान मुख्यमंत्रियों के बारे में जानकारी साझा की जा रही है।  कृपया इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। 

state-ut-capital-with-cm



टेबल ऑफ़ कंटेंट

1) राज्य क्या हैं?
2) केंद्र शासित प्रदेश क्या हैं?
3) भारत के वर्तमान राज्य तथा उनकी राजधानी (स्थापना की तिथि एवं वर्तमान मुख्यमंत्री के नाम सहित)
4) भारत के वर्तमान केंद्र शासित प्रदेश तथा उनकी राजधानी (स्थापना की तिथि एवं वर्तमान प्रशासक/उपराज्यपाल के नाम सहित)
5) आपने आज क्या सीखा?

राज्य क्या हैं?


भारत के सन्दर्भ में राज्य की सरलतम व्याख्या इस प्रकार की जा सकती है - “राज्य देश के अंदर स्थित एक निश्चित भौगोलिक सीमा वाला क्षेत्र होता है जिसकी अपनी पृथक शासन प्रणाली (विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका) होती है जो देश की शासन प्रणाली के साथ सामंजस्य बिठाते हुए काम करती है।”

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य तथा केंद के बीच विभिन्न विषयों पर कानून बनाकर लागू करने की शक्तियों का बँटवारा किया जाता है। इन प्रावधानों के अधीन रहते हुए राज्य एक देश के अंदर एक स्वशासी इकाई होती है।

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य हैं।

राज्यों में विधायिका एकसदनात्मक (विधानसभा या निचला सदन) या द्विसदनात्मक (विधानसभा या निचला सदन तथा विधान परिषद् या ऊपरी सदन) हो सकती है। राज्य विधायिका के द्वारा ही केंद्रीय विधायिका के ऊपरी सदन ‘राज्यसभा’ के लिए उम्मीदवारों का चयन करके भेजा जाता है। कार्यपालिका के रूप में राज्यों में राज्यपाल (राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त) तथा मुख्यमंत्री एवं उनका मंत्रिमंडल कार्य करता है। इसी प्रकार राज्यों में सर्वोच्च न्यायपालिका अंग के रूप में उच्च न्यायालय कार्य करता है।

केंद्र शासित प्रदेश क्या हैं?


राज्यों के विपरीत केंद्र शासित प्रदेश ऐसे क्षेत्र होते हैं जिनका अपना पृथक शासन तंत्र नहीं होता है। इनपर शासन करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रशासक या उपराज्यपाल की नियुक्ति की जाती है। ये क्षेत्र या तो सामरिक महत्त्व वाले होते हैं या  क्षेत्रफल एवं जनसँख्या में छोटे होते हैं इसलिए व्यावहारिक तौर पर इनपर पृथक शासन प्रणाली लागू नहीं की जा सकती है। अतः इन्हें केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में रखकर इनपर प्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार द्वारा शासन किया जाता है। 

भारत में दिल्ली तथा पुडुचेरी ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं जिनकी अपनी विधानसभाएं भी हैं। अर्थात इन दो केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासक/उपराज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री भी हैं। 

भारत के वर्तमान राज्य तथा उनकी राजधानी (स्थापना की तिथि एवं वर्तमान मुख्यमंत्री के नाम सहित)


नीचे भारत के वर्त्तमान राज्यों की सूची उनकी राजधानी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री के नाम सहित दी जा रही है :-

भारत के राज्यों की राजधानी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री के नाम सहित सूची

क्रम संख्या राज्य का नाम राजधानी स्थापना की तिथि वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम

1

बिहार

पटना

22-Mar-1912

श्री नीतीश कुमार

2

ओडिशा

भुवनेश्वर

1-Apr-1936

श्री नवीन पटनायक

3

पश्चिम बंगाल

कोलकाता

15-Aug-1947

किमी. ममता बनर्जी

4

राजस्थान

जयपुर

30-Mar-1949

श्री अशोक गेहलोत

5

उत्तर प्रदेश

लखनऊ

24-Jan-1950

श्री योगी आदित्य नाथ

6

असम

दिसपुर

26-Jan-1950

श्री हिमंत बिस्वा सरमा

7

आंध्र प्रदेश

अमरावती

1-Nov-1956

श्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी

8

कर्नाटक

बेंगलुरु

1-Nov-1956

श्री सिद्धारमैया

9

केरल

तिरुवनंतपुरम

1-Nov-1956

श्री पिनाराई विजयन

10

मध्य प्रदेश

भोपाल

1-Nov-1956

श्री शिवराज सिंह चौहान

11

तमिलनाडु

चेन्नई

1-Nov-1956

श्री एम.के. स्टालिन

12

गुजरात

गांधीनगर

1-May-1960

श्री भूपेन्द्र पटेल

13

महाराष्ट्र

मुंबई

1-May-1960

श्री एकनाथ शिंदे

14

नागालैंड

कोहिमा

30-Nov-1963

श्री नेफ्यू रियो

15

हरयाणा

चंडीगढ़

1-Nov-1966

श्री मनोहर लाल

16

पंजाब

चंडीगढ़

1-Nov-1966

श्री भगवंत सिंह मान

17

मेघालय

शिलांग

1-Apr-1970

श्री कॉनराड कोंगकल संगमा

18

हिमाचल प्रदेश

शिमला

25-Jan-1971

श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू

19

मणिपुर

इंफाल

21-Jan-1972

श्री एन बीरेन सिंह

20

मिजोरम

आइजोल

21-Jan-1972

श्री पु ज़ोरमथंगा

21

त्रिपुरा

अगरतला

21-Jan-1972

डॉ. माणिक साहा

22

सिक्किम

गंगटोक

16-May-1975

श्री पीएस गोले

23

अरुणाचल प्रदेश

ईटानगर

20-Feb-1987

श्री पेमा खांडू

24

गोवा

पणजी

30-May-1987

श्री प्रमोद सावंत

25

छत्तीसगढ

रायपुर

1-Nov-2000

श्री भुपेश बघेल

26

उत्तराखंड

देहरादून

9-Nov-2000

श्री पुष्कर सिंह धामी

27

झारखंड

रांची

15-Nov-2000

श्री हेमन्त सोरेन

28

तेलंगाना

हैदराबाद

2-Jun-2014

श्री के चन्द्रशेखर राव


भारत के केंद्र शासित प्रदेश तथा उनकी राजधानी (स्थापना की तिथि एवं वर्तमान मुख्यमंत्री/ प्रशासक/ उपराज्यपाल  के नाम सहित)


भारत के केंद्र शासित प्रदेश तथा उनकी राजधानी (स्थापना की तिथि एवं वर्तमान मुख्यमंत्री/ प्रशासक/ उपराज्यपाल के नाम सहित)

क्रम संख्या केंद्र शासित प्रदेश का नाम राजधानी स्थापना की तिथि वर्तमान मुख्यमंत्री/ प्रशासक/ उपराज्यपाल का नाम

1

पुदुचेरी

पांडिचेरी

1 November 1954

श्री एन रंगास्वामी (मुख्यमंत्री) डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन (अतिरिक्त प्रभार) (उपराज्यपाल)

2

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर

1 November 1956

एडमिरल डी के जोशी (उपराज्यपाल)

3

दिल्ली

नई दिल्ली

1 November 1956

श्री अरविन्द केजरीवाल (मुख्यमंत्री) श्री विनय कुमार सक्सेना (उपराज्यपाल)

4

लक्षद्वीप

कावारत्ती

1 November 1956

श्री प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक)

5

चंडीगढ़

चंडीगढ़

1 November 1966

श्री बनवारीलाल पुरोहित (प्रशासक)

6

जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर (ग्रीष्म), जम्मू (शीतकालीन)

31 October 2019

श्री मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल)

7

लद्दाख

लेह (ग्रीष्म), कारगिल (शीतकालीन)

31 October 2019

ब्रिगेडियर. (डॉ.) श्री बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) (उपराज्यपाल)

8

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

दमन

26 January 2020

श्री प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक)


आपने आज क्या सीखा?


  1. भारत में वर्तमान में कितने राज्य हैं?
    • 28 
  2. भारत में वर्तमान में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
  3. केंद्र शासित प्रदेश का शासन कौन संभालता है?
    • राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासक या उपराज्यपाल 
  4. मुख्यमंत्री वाले केंद शासित प्रदेश कौन हैं?
    • दिल्ली तथा पुडुचेरी 

इसी तरह की अन्य जानकारी नियमित पाने के लिए हमसे जुड़े रहें।

हमारे फेसबुक पेज का पता www.facebook.com/sarkarinaukriadda16181/ 

हमारे टेलीग्राम चैनल/समूह का पता t.me/sarkarinaukariaddahindi

Post a Comment

0 Comments